Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, लोगों को मिली राहत

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि दिल्ली और एनसीआर में अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, लोगों को मिली राहत
X

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को मौसम खुशनुमा रहा। दिल्ली और एनसीआर के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि कि आज आसमान में बदली छाई रहेगी। गरज के साथ रिमझिम फुहारे पड़ने और बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक, शहर में सुबह 8.30 बजे तक 16.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

वहीं दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने आशा जताई है कि पश्चिमी विक्षोभ के आगमन से दिल्ली-एनसीआर की तरफ मानसून पहले आ जाएगा। वैसे दिल्ली में मानसून आने की तारीख 29 जून है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story