इतिहास के पन्नो में गुम हो जाएगी ये दो मशहूर इमारतें
पूरी दुनिया इन दोनों इमारतों को भारतीय आधुनिक वास्तुकला का अद्भुत नमूना मानती थी।

हिंदुस्तान के दिल दिल्ली में वास्तुकला के दो अद्भुत नमूने 'द हॉल ऑफ़ नेशंस' और 'द हॉल ऑफ इंडस्ट्रीज' बहुत जल्द ही इतिहास के पन्नों में गुम हो जाएंगी।
जानकारी के मुताबिक इन इमारतों को गिराने का काम रविवार देर रात शुरू हुआ हो गया था और आज सुबह यह दोनों इमारतें मलबे में बदल चुके हैं।
इस घटना पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए जानेमाने शहरी प्लानर एजीके मेनन ने कहा कि यह चौंकाने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि ये इमारते हमारे इतिहास का हिस्सा थी।
मेनन ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अब आगे क्या? इंडिया इंटरनेशनल सेंटर या किसी और बड़ी इमारत को भी गिरा दीजिए।
हालांकि इस इमारत के आर्किटेक्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी लेकिन कोर्ट ने इसे 20 अप्रैल को ख़ारिज कर दिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App