Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

खुशखबरी: नहीं बढ़ेगा मेट्रो का किराया, सरकार ने लगाई रोक

डीएमआरसी ने कहा है कि समिति द्वारा तय किए गए किराए को लागू करना अनिवार्य नियम है।

खुशखबरी: नहीं बढ़ेगा मेट्रो का किराया, सरकार ने लगाई रोक
X

दिल्ली सरकार ने मेट्रो के बढे हुए किराये पर रोक लगाने के लिए मुख्य सचिव को इस पर रोक लगाने के आदेश दिए है। बताया जाता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल मेट्रो का किराया बढ़ाये जाने से नाराज थे।

मेट्रो का बढ़ा हुआ किराया 1 अक्टूबर से लागू होना था। इसके बाद डीएमआरसी ने कहा है कि समिति द्वारा तय किए गए किराए को लागू करना अनिवार्य नियम है।

परिवहन मंत्री ने दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन को आदेश दिया है कि जब तक सरकार की जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएं।

दिल्ली सरकार ने साफ किया कि मेट्रो का किराया नहीं बढ़ना चाहिए। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद डीएमआरसी चीफ से इस मामले की तकनीकी जानकारियां ली गई है।

आपको बता दें कि दिल्ली में रोज करीब 30 लाख लोग मेट्रो से सफर करते हैं। इसलिए किराया बढ़ाये जाने का असर इन सभी लोगों पर पड़ेगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story