Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बेवफाई की दर्दनाक सजा: BF का काट डाला प्राइवेट पार्ट

रवि ने कहा कि घटना के वक्त लड़की का भाई और भाभी वहीं मौजूद थे।

बेवफाई की दर्दनाक सजा: BF का काट डाला प्राइवेट पार्ट
X

एक 23 वर्षीय लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को बेवफाई की ऐसी सजा दी है जिसको पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। शादी के लिए मना करने पर इस लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काट डाला।

लड़के का नाम रवि है और वो 35 वर्ष का है। रवि के साथ ये हादसा बुधवार रात को गर्लफ्रेंड के घर पर हुआ। पुलिस ने बताया कि रवि और उसकी गर्लफ्रेंड 4 वर्ष से रिलेशनशिप में थे।
रवि को असकी गर्लफ्रेंड के परिजनों ने घर पर बुलाया और उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। रवि ने ये कहकर मना कर दिया कि उसके घरवाले इस शादी के खिलाफ हैं।
इसके बाद लड़की रवि को अपने बाथरूम में ले गई और उसके कपड़े उतार कर यौन संबंध बनाने को कहा। एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि रवि ने संबंध बनाने से मना कर दिया तो गर्लफ्रेंड ने गुस्से में आकर चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।
रवि ने कहा कि घटना के वक्त लड़की का भाई और भाभी वहीं मौजूद थे। रवि ने कहा कि दोनों ने एक बार भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की। गर्लफ्रेंड के हमले के बाद रवि मदद के लिए घर से बाहर भागा।
पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। रवि को जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद लड़की और उसके घरवाले फरार हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story