आज करें लाल किला, कुतुब मीनार जैसी इमारतों की मुफ्त में सैर
विदेशी पर्यटकों के लिए भी प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है।

X
नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में इतिहास प्रेमियों की कमी नहीं है। यहां कई देशी विदेशी सैलानी आते हैं जिन्हें पूरानी धरोहरों को देखना काफी अच्छा लगता है। इस बीच इतिहास प्रेमियों के लिए खुशखबरी है, विश्व धरोहर सप्ताह के शुरुआत के दिन यानि 19 नवंबर को ऐतिहासिक स्मारकों में प्रवेश नि: शुल्क कर दिया गया है। सभी लोग बिना कोई पैसे दिए स्मारकों में प्रवेश पा सकते हैं। खास बात यह है कि विदेशी पर्यटकों के लिए भी प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है।
अगर आमदिनों की बात करें तो दिल्ली के लालकिला, सफदरजंग का मकबरा और कुतुबमीनार में प्रवेश शुल्क 30 रुपए है, वहीं विदेशी पर्यटकों के लिए यह टिकट 500 रुपए की है। इन्हें छोड़कर 7 अन्य स्मारकों में प्रवेश शुल्क 15 रुपए है, जबकि विदेशियों के लिए यह शुल्क 250 रुपए तक है। इन सभी से आज राहत मिल सकती है।
इसके अलाला विश्व धरोहर सप्ताह के अंदर दिल्ली के ऐतिहासिक स्मारकों में कई विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। जहां एक मिनी सर्कल के तहत आने वाले पुराना किला में महाभारत काल के बारे में प्रदर्शनी लगाई जा रही है।
वहीं दूसरी ओर लालकिला परिसर में लोगों को साफ सफाई के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ स्कूली बच्चों के लिए प्रतियोगियाओं का आयोजन भी किया जा रहा है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story