Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दिल्ली में कई जगह लगाए गए पौधे

राजधानी में वन महोत्सव-2016 संपन्न

दिल्ली में कई जगह लगाए गए पौधे
X
नई दिल्ली. राजधानी में हरियाली बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार वर्ष 2016-17 में 10 लाख नए पौधे एवं 5 लाख झाड़ियां लगाएगी। इसके तहत हर विधानसभा में विधायक और स्थानीय निवासी पौधें लगाएंगे। यह कहना है वन व पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन का। शुक्रवार को उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के बेलाफार्म इलाके में आयोजित वन महोत्सव-2016 के अवसर वृक्षारोपण करते हुए कहा कि दिल्ली के हरित क्षेत्र को बढ़ाने की जरूरत है। पर्यावरण एवं वन विभाग पर्यटन विभाग स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कर रहा है।
मंत्री ने भी पौधे लगाए
वनमंत्री ने कहा कि जुलाई-अगस्त के महीने वृक्षारोपण के अनुकूल होते हैं, इन दिनों बड़े पैमाने पर नीम, बड़, पिलखन, जामुन आंवला, बहेड़ा तथा हिंगोट के पौधे लगाये जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगस्त के दूसरे सप्ताह तक वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलेगा। इसमें स्थानीय विधायक आरडब्ल्यूए, दिल्ली पार्क एंड गार्डन सोसाइटी तथा वन विभाग हिस्सेदार है। इस दौरान जल एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिर्शा ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र करावल नगर में पौधे लगाये।
नुक्कड़ नाटक किया आयोजित
स्थानीय लोगों को पेड़ों का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि वृक्ष मनुष्य के सबसे अच्छे मित्र होते हैं। ये हमारी जरूरत की सारी चीजें देते हैं। वनमहोत्सव के अवसर पर स्वयं वनमंत्री ने स्काउट, सिविल डिफेंस वालंटियर तथा इको टॉस्क फोर्स के साथ मिलकर 2000 पौधे लगाए। कार्यक्रम में तीन हजार बच्चों ने हिस्सा लेकर नुक्कड नाटक आयोजित किया।
दक्षिणी निगम में वृक्षारोपण अभियान शुरु
दिल्ली को हराभरा बनाने के लिए दक्षिणी निगम ने एक लाख पेड़-पौधे लगाने की तैयारी की है। दक्षिणी निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने शु़क्रवार को इस अभियान की शुरूआत करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को वृक्षारोपण में शामिल होने और लगाये गये वृक्षों और पौधों को बढ़ने देने का आह्वान किया है। उन्होंने ग्रीन पार्क में कुछ कई जगह व पार्कों में 110 वृक्ष लगाए। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि दक्षिणी निगम ने अपने चारों जोन में मानसून के दौरान कुल मिलाकर एक लाख पेड़-पौधों का रोपण करने की व्यापक योजना बनायी है। इनमें से ज्यादातर पौधे छह फुट से बड़े होंगे क्योंकि बड़े वृक्षों को लगाने से उनके जीवित रहने उम्मीद अधिक होती है और पार्कों में हरियाली लाने की गति तेज होती है।
पार्षदों को करना होगा लक्ष्य हासिल
अध्यक्ष सिंह ने कहा पश्चिम जोन तथा नजफगढ़ जोन में 30-30 हजार वृक्ष और दक्षिणी तथा मध्य जोन में 20-20 हजार वृक्ष लगाये जाएंगे। प्रत्येक जोन में कम से कम रूद्राक्ष के एक हजार पेड़ लगेंगे। रूद्राक्ष के अलावा अमलतास, अशोक, मोलसरी, नीम, कचनार, चम्पा और अफ्रीकन महोगनी के पेड़ लगाए जाएंगे। वृक्षारोपण के अलावा 1500 फूलों के पौधे भी लगाए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निगम अपने प्रत्येक वार्ड में पार्षदों, स्थानीय निवासियों और विद्यार्थियों की भागीदारी से अपना लक्ष्य हासिल कर लेगा। इसके अलावा वृक्षों में पक्षियों को घोंसला बनाने का स्थान मिलेगा और प्रदूषण पर लगाम लग सकेगी। र्शी सिंह ने कहा कि निगम के प्रयासों से समाज के लिए बेहतर पर्यावरण प्रदान करने में भी मदद मिलेगी।
खास बातें
वन महोत्सव-2016 पर वनमंत्री ने किया वृक्षारोपण
दक्षिणी निगम में लगाये जाएंगे एक लाख पेड़
तीन हजार बच्चों ने नुक्कड नाटक आयोजित किया
जुलाई-अगस्त के महीने वृक्षारोपण के अनुकूल होते हैं: इमरान हुसैन
दिल्ली में हरित क्षेत्र को बढ़ाने की जरूरत मंत्री
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story