दिल्ली-एनसीआर में ठंड और कोहरे ने दी दस्तक
सड़कों पर चारों और कोहरा दिखाई दे रहा है।

X
नई दिल्ली. दिल्ली और एनसीआर में बुधवार से ठंड ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। दिसंबर का महीना शुरू होने से ठीक एक दिन पहले दिल्ली को सर्दी ने जकड़ लिया है। ठंड के साथ-साथ कोहरे का डबल अटैक हुआ है।
अब तक सुबह-शाम लगने वाली ठंड को लोगों ने आज से महसूस किया है। सड़कों पर चारों और कोहरा दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आगे भी कोहरे का कहर देखने को मिलेगा। कोहरे के चलते सड़कों पर कुछ मीटर दूर की चीजें भी साफ नहीं दिखाई पड़ रही हैं।
दिल्ली-एनीसीआर की सड़कों पर वाहन बेहद धीमी गति से चल रहे हैं। कई जगहों पर तो विजिबिलिटी 25 मीटर के आसपास ही है। दिल्ली-एनसीआर में चलने वाली लोकल ट्रेनें धीमी गति से चल रही हैं। ऐसे में लोग अपने दफ्तर व अन्य कामों के लिए देर से ही पहुंचेंगे। वहीं, कोहरे के चलते उड़ानों पर भी खासा असर पड़ा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में शिमला में बर्फबारी की आशंका जताई है। ऐसे में आने वाले समय में ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा ही।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story