रोहिणी कोर्ट के अंदर चली गोली, एक की मौत
जिस कैदी पर गोली चली है उसकी मृत्यु हो गई है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 29 April 2017 1:52 PM GMT
रोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके स्थित रोहिणी कोर्ट के गेट संख्या-5 के पास पेशी के लिए लाए गए कैदी को बदमाश ने गोली मार दी। आसपास के पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दबोच कर घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोहिणी जिले के डीसीपी रिषीपाल सिंह के अनुसार मृतक की पहचान पूठखुर्द निवासी राजेश के रूप में हुई है। वह बवाना थाने का घोषित बदमाश था।
गोली चालाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान झज्जर हरियाणा निवासी मोहित (20) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story