Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

आप विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ केस दर्ज

सोमनाथ भारती, आम आदमी पार्टी, साकेत पुलिस, केस दर्ज, एफआइआर

आप विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ केस दर्ज
X
नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के लिए मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। आप के विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ दिल्ली की साकेत पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। भारती पर कुछ लोगों को भड़काकर महिला से बदसलुकी करवाने का आरोप था। यह घटना पिछले महीने की है और साकेत पुलिस स्टेशन में आइपीसी की धारा 109 के तहत लोगो को उकसाने के मामले में केस दर्ज किया गया है।
कई धाराओं के तहत केस दर्ज
जानकारी के मुताबिक, आइपीसी की धारा 354- आक्रमण या औरत के लिए आपराधिक बल, 323- स्वेच्छा से आपराधिक धमकी और 509- शब्द, इशारे या कृत्य एक औरत की शीलता को चोट पहुंचाने के लिए दंड , 506- अपराध को पैदा करने के लिए सजा। इन सभी धाराओं के तहत दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री पर मामला दर्ज किया गया है।
पत्नी को मारने का भी है आरोप
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, इससे पहले सोमनाथ पर अपनी ही पत्नी लीपिका मित्रा को जान से मारने के प्रयास और घरेलु हिंसा के तहत मामला दर्ज किया गया था। पिछले काफी दिनों से पार्टी के नेताओं और विधायको पर तरह-तरह के अपराधों के तहत केस चलाए गए है।
शत्रुता उत्पन्न करने में भी फंसे
बता दें कि भारती पर इन आरोपों के अलावा यह भा आरोप है कि उन्होंने जनवरी 2014 से अफ्रीकन निवास के खिलाफ शत्रुता उत्पन्न करने और साथ ही साथ ही छेड़छाड़ और उत्पीड़न जैसे विवादों को पैदा किया।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को
फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story