दिल्ली विधानसभा के 35 सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज
गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने आज राज्यसभा में इस बारे में विस्तार से जानकारी दी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 12 April 2017 4:43 PM GMT
दिल्ली विधानसभा के 35 सदस्यों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने आज राज्यसभा को बताया कि दिल्ली विधानसभा के जिन सदस्यों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने आपराधिक मामले दर्ज किए हैं उनकी संख्या 35 है।
उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि भारत के निर्वाचन आयोग ने सूचित किया है कि ‘लाभ का पद' धारण करने के आधार पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार अधिनियम 1991 की धारा 15 (4) के तहत दिल्ली विधानसभा के विधायकों के खिलाफ मिले चार संदर्भों में से आज की तारीख तक दो संदर्भों के संबंध में आयोग का मत सक्षम प्राधिकारी को भेज दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story