OROP से नाराज पूर्व सैनिक, आज से लौटाएंगे पदक
पूर्व सैनिकों ने कहा कि उनकी केवल वन रैंक-वन पेंशन की एक ही मांग है।

X
नई दिल्ली. प्रदर्शन कर रहे पूर्व सैनिकों ने रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर के इस बयान के लिए उन पर निशाना साधा कि सारी मांगें पूरी नहीं की जा सकतीं। पूर्व सैनिकों ने कहा कि उनकी केवल वन रैंक-वन पेंशन की एक ही मांग है। वे कल से अपने पदक वापस करना शुरू करके आंदोलन तेज करेंगे।

इंडियन एक्स-सर्विसमेन मूवमेंट (आईईएसएम) के महासचिव ग्रुप कैप्टन वी के गांधी (सेवानिवृत्त) ने कहा, हमारी केवल एक मांग है जो ओआरओपी की है। सरकार ने ही प्रावधान जोड़कर मुद्दे को जटिल कर दिया। हम परिभाषा के अनुसार ओआरओपी चाहते हैं। किसी जूनियर को उसके सीनियर से अधिक पेंशन नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, सरकारी अधिसूचना के खिलाफ हम कल से अपने पदक लौटाना शुरू करेंगे। देशभर में पूर्व सैनिक 10-11 नवंबर को अपने पदक लौटाना शुरू करेंगे।

उन्होंने इस बारे में जिला मजिस्ट्रेटों को सूचित करना शुरू कर दिया है। गांधी ने कहा कि दिल्ली में कल इंदिरागांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल-1 के बाहर पदक लौटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाली जगहों को चुनने का फैसला आम लोगों को इस विषय के बारे में जागरुक करने के लिए किया गया। पूर्व सैनिकों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने उनसे ओआरओपी पर सरकार की अधिसूचना के बारे में जानकारी देने को कहा है।

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story