Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

आप की बढ़ी मुश्किलें, 2 करोड़ के चंदे के मामले में केस दर्ज

2015 में आम आदमी पार्टी को 50-50 लाख रुपए के 4 ड्राफ्ट के जरिए 2 करोड़ रुपए मिले थे।

आप की बढ़ी मुश्किलें, 2 करोड़ के चंदे के मामले में केस दर्ज
X

चंदे में कथित गड़बड़ी के मामले में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने 2 करोड़ रुपए के चंदे के हेरफेर के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

इससे पहले पिछले महीने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से भी आप को झटका लगा था। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा था कि ये रुपए चंदा नहीं हैं बल्कि आप की आमदनी हैं।

दरअसल 2015 में आम आदमी पार्टी को 50-50 लाख रुपए के 4 ड्राफ्ट के जरिए 2 करोड़ रुपए मिले थे। पार्टी की दलील थी कि यह राशि उसे बतौर चंदा मिली थी।

कालेधन को सफेद करने का आरोप

'अवाम' नाम के एक एनजीओ ने फरवरी 2015 में आरोप लगाया था कि आप ने एक ही शख्स के नाम से रजिस्टर्ड 4 फर्जी कंपनियों के जरिए 50-50 लाख रुपए लेकर चंदे लिए थे और इस राशि को चंदा बताया था।

बाद में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने भी आम आदमी पार्टी पर यही आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि चंदे के आड़ में आम आदमी पार्टी ने काले धन को सफेद किया है।

कपिल मिश्रा के आरोपों के बाद दिल्ली के रहने वाले मुकेश शर्मा नाम के एक शख्स सामने आए थे और दावा किया था कि आप को जिन कंपनियों से चंदा दिया गया, वे फर्जी नहीं हैं। मुकेश ने दावा किया कि वह उन कंपनियों के डायरेक्टर थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story