''CYSS'' ने किया चुनावी आगाज, दिल्ली विश्वविद्यालय को विश्वस्तरीय बनाने का दावा
केजरीवाल ने कहा, ''हमारी कोशिश है कि डीयू को विश्वस्तर का विवि बनाया जाए। यह तभी संभव होगा जब सभी विद्यार्थी मिल कर काम करें।

नई दिल्ली. दिल्ली विश्वविद्यालय को आने वाले दिनों में विश्व की टॉप 100 विवि में शामिल किया जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह दावा किया है। मंगलवार को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुए डीयू रॉक कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप की सरकार शिक्षा के क्षेत्र के विकास के लिए गंभीरता से काम कर रही है।
ये भी पढ़ें : दिल्ली जल बोर्ड दे रहा मुफ्त पानी की सौगात, 6 लाख परिवारों को होगा फायदा
हमारी कोशिश है कि डीयू को विश्वस्तर का विवि बनाया जाए। यह तभी संभव होगा जब सभी विद्यार्थी मिल कर काम करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ रोजगार भी जरूरी है। आप की सरकार ने दिल्ली में एक लाख रोजगार के अवसर पैदा करने का निर्णय लिया है। इस दिशा में काम भी शुरू हो गया है। विद्यार्थियों की मदद के लिए दिल्ली में मुफ्त वाईफाई की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक का सस्ता लोन 8 सितंबर से शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हम स्वच्छ राजनीति करते हैं। डीयू अबतक जो होता आया है उसमें बदलाव की जरूरत है। यहां स्वच्छ राजनीति करने वाले को मौका दिया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें : AIIMS सुसाइड केस : खुशबू को इंसाफ दिलाने के लिए फेसबुक पर मुहिम हुई तेज
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App