Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

फिर से कूड़े के ढेर पर दिल्ली, हड़ताल पर सफाई कर्मचारी

सफाई कर्मचारियों की इस हड़ताल में टिपर चालक शामिल नहीं हुए।

फिर से कूड़े के ढेर पर दिल्ली, हड़ताल पर सफाई कर्मचारी
X
नई दिल्ली. पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) द्वारा बीते तीन महीनों से वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार से शुरू की हड़ताल के कारण ढलाव घरों पर कूड़े का अंबार लगने लगा है। यमुनापार के क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल में टिपर चालक शामिल नहीं हुए। अधिकतर क्षेत्रों में टिपर चालकों ने लोगों के घरों से कूड़ा लेकर ढलाव घरों में डाला। हालांकि ढलाव घरों से कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण ढलाव घरों पर कूड़े का ढेर जमा होने लगा। बता दें कि पूर्वी निगम के उन्हीं क्षेत्रों से कूड़ा घरों से लिया गया जहां टिपर ठेकेदारों द्वारा चलाए जाते हैं। इसके इतर उन क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप रही जहां सफाई का पूरा काम निगम के सफाई कर्मचारियों के जिम्मे है। ऐसे क्षेत्रों में कर्मचारियों की हड़ताल का पूरा असर दिखा। सड़कों व गलियों में कूड़ा फैला रहा, जिससे गंदगी भी बढ़ी।
उपमुख्यमंत्री कार्यालय पर प्रदर्शन
सफाई कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के शिविर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उनके खिचड़ीपुर कार्यालय के बाहर कूड़ा जमा कर दिया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने झिलमिल में पूर्वी निगम के आर आर डिपो को बंद कर दिया जिससे गाजीपुर लैंडफिल स्थल पर ट्रक कूड़ा नहीं डाल पाएंगे। निगम के एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के संजय गहलोत ने बताया कि निगम अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी उन्हें पिछले तीन महीने का वेतन नहीं दिया गया है और मजबूरन हड़ताल पर जाना पड़ा। उन्होंने दावा कि 17,000 सफाई कर्मचारी हड़ताल में हिस्सा ले रहे हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story