डीयू: फिर लहराया भगवा, तीन पदों पर ABVP का कब्जा
पिछले इलेक्शन में भी डूसू पर एबीवीपी का ही कब्जा रहा था।

X
नई दिल्ली. दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी (ABVP) का एक बार फिर से परचम लहरा गया है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद पर एबीवीपी ने कब्जा जमाया है।
Delhi: ABVP workers celebrating their win for the positions of President, VP & Secretary in #DUSUPolls pic.twitter.com/M19vNx0kit
— ANI (@ANI_news) September 10, 2016
वहीं, संयुक्त सचिव के पद पर कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआइ को जीत मिली है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अमित तंवर, उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की प्रियंका छाबड़ी और सचिव पद पर एबीवीपी के ही अंकित सांगवान जीते हैं। पिछले इलेक्शन में भी डूसू पर एबीवीपी का ही कब्जा रहा था। अपनी जीत के बाद एबीवीपी बड़ी रैली निकालेगी।
एनएसयूआइ और एबीवीपी के मुख्य मुकाबले वाले इस चुनाव में बीते चार वर्षों में इस वर्ष सबसे कम मतदान हुआ। दो चरणों में संपन्न हुए चुनावों में लगभग 37 फीसदी ही मतदान हुआ। जो कि लगभग बीते साल के मतदान से काफी कम हैै। बीते साल मतदान का प्रतिशत 43.30 फीसदी रहा था।
डीयू में शुक्रवार को डूसू चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ। इसी के साथ उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया। बीते पांच वर्षों के बाद यह पहला मौका है जब डूसू में मतदान 40 फीसदी से कम हुआ हो। वर्ष 2011 में लगभग 35 फीसदी मतदान हुआ था, जिसके बाद लगातार मतदान औसतन 40 से 43 फीसदी के बीच ही रहा है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story