Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दिल्लीः घने कोहरे के कारण 27 ट्रेनें लेट, 3 कैंसल

सुबह का तापमान 7℃ दर्ज किया गया है।

दिल्लीः घने कोहरे के कारण 27 ट्रेनें लेट, 3 कैंसल
X
नई दिल्ली. दिल्ली समेत उत्तर भारत में कई जगहों पर आज यानि मंगलवार को कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली में चल रही सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। खबर मिल रही है कि दिल्ली से चलने वाली 3 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, 27 ट्रेनें लेट और सात ट्रेनों का समय भी बदल दिया गया है।
सुबह का तापमान 7℃ दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और धूप निकलेगी। साथ ही सर्द हवाएं लोगों को परेशान करेंगी।
उत्तर भारत के इलाकों में भारी बर्फबारी होने से मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। पहाड़ी इलाकों में लोगों का जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। अपने घरों से निकलने में उन्हें दस बार सोचना पड़ रहा है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story