दिल्ली पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, यमुना में आज से डोंगी स्प्रिंट चैम्पियनशिप शुरू
साथ ही प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा।

X
नई दिल्ली. पर्यटन को बढ़ावा देने व यमुना को साफ व स्वच्छ करने के लिए दिल्ली पर्यटन विभाग यमुना में शुक्रवार से डोंगी स्प्रिंट चैम्पियनशिप का आयोजन कर रही है। इस प्रतियोगिता में 15 से 20 टीमें हिस्सा लेंगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में 500 मीटर, 1000 मीटर और 1500 मीटर की प्रतिस्पर्धा होंगी। इस संबंध में पर्यटन व जल मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि यमुना में होने वाले इस प्रकार के आयोजन से यमुना किनारे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें : दिल्ली में फिर नहीं उठेगा कूड़ा, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी
साथ ही प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले ओलंपिक खेलों में 12 मेडल की जगह होती है। यदि खिलाड़ी यहां से अपने स्तर को सुधारने की दिशा में काम करें, तो भविष्य में उन मेडल पर भी कब्जा कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार यमुना को साफ व स्वच्छ करने की दिशा में काम कर रही है। इस कोशिश को सफल बनाने यह चैम्पियनशिप मददगार होगी। अभी यमुना की स्थिति काफी दयनीय है। इसे सुधारने के लिए हर व्यक्ति को आगे आना होगा, यह खेल दिल्लीवासियों को यमुना किनारे लाने में सफल हो सकती है। बता दें कि आज शुरू होकर चैम्पियनशिप 25 अक्टूबर चलेगी।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, आकर्षक होगा दृश्य -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story