दिल्ली-NCR में घना कोहरा, ये ट्रेनें हैं लेट
दिल्ली की ओर आने वाली ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 10 Dec 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर में ठंड और कोहरे ने करवट लेना अब शुरू कर दिया है। शनिवार की सुबह भी घना कोहरा छाया हुआ है। जिससे कई ट्रेनों पर असर पड़ा है। 100 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं जबकि कुछ अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।
कोहरे की मार दिल्ली की तरफ आने वाली 101 ट्रेनों पर पड़ी है जो अपने निर्धारित समय के काफी लेट चल रही हैं। रेलवे ने 18 ट्रेनों को रीशेड्यूल किया है जबकि 11 ट्रेनों को तो कोहरे की वजह से रद्द ही कर दिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की बात करें तो दिल्ली आने वाली 5 फ्लाइट्स लेट चल रही हैं, वहीं दिल्ली से उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट को टेकऑफ करने में देरी हुई है। इसके अलावा 3 घरेलू उड़ानों का अराइवल और 10 उड़ानों का डिपार्चर प्रभावित हुआ है।
दिल्ली की ओर आने वाली ये प्रमुख ट्रेनें देरी से चल रही हैं-
लखनऊ-दिल्ली शताब्दी
कोलकाता राजधानी
सियालदाह राजधानी
स्वराज एक्सप्रेस
स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस
रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस
शिवगंगा एक्सप्रेस
जबलपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story