प्रजातंत्र में मिले बराबर का हकः अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली की जनता के साथ धोखा कर रही है।
X
नई दिल्ली. मटियाला विधानसभा क्षेत्र के खेड़ा डाबर गांव में स्थित चौ. ब्रह्मप्रकाश आयुर्वेदिक चरक संस्थान में दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री चौ. ब्रह्मप्रकाश यादव की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह संस्थान न केवल दिल्ली का गौरव है बल्कि देश की शान भी है।
उन्होंने बताया कि इस संस्थान में उनकी यह पहली यात्रा है लेकिन इस संस्थान की कार्यप्रणाली के वह पूरी तरह से कायल हो चुके हैं। उन्होंने चौ. ब्रह्मप्रकाश के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने सबसे पहले 1951-52 में चौ. ब्रह्मप्रकाश यादव ने भी आवाज उठाई थी लेकिन न तो तब केंद्र ने उनकी बात सुनी और न ही अब मोदी सरकार उनकी मांग को मान रहे है।
उन्होंने कहा कि भला हरियाणा व दिल्ली की जनता की वोट अहमियत अलग-अलग कैसे हो सकती है। प्रजातंत्र में सब को बराबर का हक मिलना ही चाहिए। केंद्र सरकार दिल्ली की जनता के साथ न केवल धोखा कर रहा है बल्कि उनको दोयम दर्जे का नागरिक भी बना दिया है। उन्होंने कहा कि चौ. ब्रह्मप्रकाश ने आजादी के आन्दोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिस पर दिल्ली की जनता को गर्व है।
उन्होंने लोगों द्वारा लैंड पुलिंग दिए गए विज्ञापन पर जवाब देते हुए कहा कि लैंड पुलिंग का मसला केंद्र के पास है। हमने तो डीडीए से स्कूलों व अस्पतालों के लिए सिर्फ 10 प्रतिशत जमीन मांगी है लेकिन अभी तक डीडीए व शहरी विकास मंत्रालय का कोई जवाब नहीं आया है।उन्होंने कहा कि लैंड पुलिंग पर केंद्र सरकार ना ही उन्हें बदनाम कर रही है, जब भी यह फाइल उनके पास आएगी उसे सिर्फ 24 घंटे में वह पास कर देंगे।
उन्होंने इस अवसर पर चौ. ब्रह्मप्रकाश यादव के परिवार को बधाई दी कि वे ऐसी शख्सियत के वंशज हैं। इस अवसर पर मटियाला के विधायक गुलाब सिंह ने मुख्यमंत्री केजरीवाल, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन व चौ. सुरेश यादव को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों के साथ-साथ काफी संख्या में महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे।

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story