Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दिल्ली: लक्ष्मी नगर में ढही तीन मंजिला इमारत

लोगों का आरोप है कि इमारत बहुत पुरानी और खस्ताहाल थी।

दिल्ली: लक्ष्मी नगर में ढही तीन मंजिला इमारत
X

राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के कारण देर रात पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में तीन मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे के दौरान मलबे में कई लोगों के दबने की खबर है।

इमारत ढहने की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एंव बचाव कार्य शुरू किया। जिसमें अभी तक मलबे से 5 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। अभी कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

ये भी पढ़े- मनाली-लेह नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन, फंसे 12 हजार पर्यटक

इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है जिसे नाजुक हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दे इलाके के लोगों का आरोप है कि इमारत बहुत पुरानी और खस्ताहाल थी।

ये भी पढ़े- GST से पहले सर्विस टैक्स का लोचा, शराब ठेकेदारों के डेढ़ अरब जब्त

किसी भी वक्त कोई भी अनहोनी हो सकती है। जिसकी शिकायत लोगों ने कई बार नगर निगम से से की थी लेकिन इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। लेकिन लगातार बारिश होने के कारण इमारत ढह गई।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story