गर्मी से बेहाल हुई दिल्ली, 41 के पार पहुंचा पारा
जून की शुरुआत होते ही हवाओं का रुख फिर से बदल गया है और पारा एक बार फिर से चढ़ने लगा है।

नई दिल्ली. दिल्ली में गर्मी फिर से एक बार अपना असर दिखाने लगी है। सामान्य से अधिक चल रहे अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान के असर से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राजधानी के पालम इलाके में शुक्रवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आद्र्रता का स्तर 55 फीसदी रहा। सफदरजंग मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.7 दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। विभाग ने आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना जतायी है।
मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने की संभावना
मौसम विभाग के डीजीजीएम और चीफ फोरकॉस्टर बीपी यादव के मुताबिक 3 जून को एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में अपना असर दिखाएगा। इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले 24 से 48 घंटों में तापमान में 2 से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होगा जानकारों के मुताबिक राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में पारा एक बार फिर से उछाल मारेगा और यहां पर तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा।
मई के अंतिम हफ्ते में उत्तर भारत के तमाम इलाकों में झूमकर कर आंधी आई और गरज कर पानी बरसा। इससे बढ़ा हुआ तापमान लुढ़क गया और मई के अंत में मौसम सुहाना हो गया। लेकिन जून की शुरुआत होते ही बेरहम गर्मी ने फिर से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए जिससे मौसम का मिजाज़ बदला और पारा एक बार फिर से चढ़ने लगा है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App