दिल्ली में सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार, 21 ट्रेनें लेट
दिल्ली और उत्तरी राज्यों में कोहरा पड़ने से 21 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं

X
haribhoomi.comCreated On: 11 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. दिल्ली अब ठिठुरती दिल्ली बन गई है। मंगलवार को दिनभर चली शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाए रखी। सर्द हवाओं के कारण धूप खिलने के बावजूद लोगों को ठंड से खास राहत नहीं मिल सकी। उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर मंगलवार को और बढ़ गई।
राजधानी का पारा घटकर 5.2 डिग्री सेल्सियस पर आने से ठंड और सर्द हवाओं से लोग प्रभावित हुए। शहर का अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला ने शहर का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस बताया। दिल्ली और उत्तरी राज्यों में कोहरा पड़ने से 21 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं, जबकि नौ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया और सात ट्रेनें रद्द की गईं। हालांकि, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उड़ानों का परिचालन निबार्ध गति से जारी रहा।
मंगलवार को दिनभर पड़ी तेज सर्दी का असर शाम से ही दिखने लगा। सर्दी के कारण शाम सात बजे से ही बाजार में सन्नटा पसरने लगा था। वहीं चौराहों पर अलाव जलने लगे थे। मौसम विभाग की माने तो उत्तरी हवाओं का दौर जारी होने के कारण अभी एक दो दिन में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
दिल्ली और उत्तरी राज्यों में कोहरा पड़ने से 21 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं, जबकि नौ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया और सात ट्रेनें रद्द की गईं। हालांकि, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उड़ानों का परिचालन निबार्ध गति से जारी रहा।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story