दिल्ली के आनंद पर्वत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
पकड़े गए दोनों आरोपी पीड़ित के पड़ोसी हैं।
X
haribhoomi.comCreated On: 4 Jan 2017 1:25 AM GMT
नई दिल्ली. आनंद पर्वत इलाके में एक 14 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप दो लड़कों पर है जो पड़ोस में ही रहते हैं। पुलिस को इस बाबत जब शिकायत मिली तो शुरुआती जांच के आधार पर लड़की का मेडिकल कराया। बयान पर केस दर्ज कर लिया। मामले में दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार, आनंद पर्वत इलाके में कठपुतली कॉलोनी के ट्रांजिट कैंप में लड़की परिवार के साथ रहती है। आरोपी लड़के भी उसी कैंप में रहते हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो घटना 31 दिसंबर की है। लड़की घर से आटा लेने के लिए निकली थी। रास्ते में पब्लिक टॉयलेट के पास आरोपी दोनों लड़के खड़े थे। आरोप है कि लड़की को टॉयलेट के अंदर जबरन खींचकर ले गए। जहां लड़कों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। लड़की वहां से घर लौटी। उसने रात को पूरी आपबीती परिवार वालों को बताई। अगले दिन लोकल थाने में इस बाबत शिकायत दी।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी व पीड़ित किशोरी एक दूसरे के परिचित हैं। ये लोग पहले राजेंद्र नगर स्थित कठपुतली कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। कुछ समय पहले यहां से झुग्गियों को हटा दिया गया, जिससे वहां रहने वाले लोगों को ट्रांजिट कैंप में शिफ्ट कर दिया गया। 31 दिसंबर की रात किशोरी आटा लेने बाजार निकली थी। जब वह वापस घर लौट रही थी तभी दो नाबालिगों ने उसे रोक लिया और मुंह दबाकर पास के शौचालय में आ गए। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। शोर मचाने पर लोगों ने एक आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। पुलिस ने दूसरे आरोपी को मंगलवार को दबोच लिया।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story