गर्मी-उमस से बेहाल दिल्ली, 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा
गर्मी के कारण दोपहर से चली गर्म हवाओं का असर शाम तक रहा।

X
haribhoomi.comCreated On: 6 Jun 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. राजधानी में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। सूरज निकलने के साथ ही धूप अपना तेवर दिखाने लगती हैं। दोपहर होते-होते सड़कें सुनसान हो जाती हैं। गर्मी, लू और उमस से राहत पाने के लिए परेशान दिल्लीवासी एसी और कूलर का प्रयोग कर रहे है।
.jpg)
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी से गर्म हवाएं और बादलों की आवाजाही के कारण उमस से परेशानी बढ़ गई है। हालांकि जल्द ही पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से गर्मी से राहत की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि हवा में नमी का स्तर 68 फीसदी रहा।
.jpg)
गर्मी के कारण दोपहर से चली गर्म हवाओं का असर शाम तक रहा। गर्मी के कारण कूलर एवं ऐ.सी भी बेअसर हो गए। गर्मी इतनी थी की घरों की दीवारें तक गर्म हो गई। दिन भर नागरिकगण घरों में ही रहे। जिस कारण मुख्य मार्गों पर अन्य दिनों के मुकाबले आवाजाही कम रही। शाम होते ही चहल-पहल बढ़ी। हालांकि अगले कुछ दिनों में मानसून आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में अब बारिश आने के बाद ही नागरिकों को गर्मी से राहत मिलेगी।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story