दिल्ली पुलिस ने डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाई
प्रेमी ने लव, सेक्स और धोखा देकर कर दी हत्या

X
haribhoomi.comCreated On: 10 Dec 2016 5:01 PM GMT
नई दिल्ली. कहा जाता है कि जब भी पुलिस किसी काम के पीछे लग जाती है तो वो उसे पुरा करके ही छोड़ती है। चाहे उसके लिए कितना ही वक्त क्यों ना लग जाए। अभी ताजा मामला दिल्ली के मुनिरका का है। जहां दिल्ली पुलिस ने डबल मर्डर के की गुत्थी को हल कर दिया है।
एनबीटी की न्यूज के मुताबिक, साउथ दिल्ली के मुनिरका में नॉर्थ-ईस्ट की दो युवतियों के डबल मर्डर केस को हल कर दिया है। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने लव, सेक्स और धोखे की बात कही है। साउथ ईस्टर्न रेंज के जॉइंट सीपी आरपी उपाध्याय ने इस मामले में एक नेपाली युवक और उसकी प्रेमिका को अरेस्ट करने की पुष्टि की है। वहीं दो आरोपी युवक फरार बताए जा रहे हैं। मुख्य आरोपी का नाम अर्जुन है।
तो वही दूसरी तरफ पुलिस के अनुसार, मरने वाली एक युवती नेपाल की रहने वाली थी। तो वही दूसरी तरफ वेस्ट बंगाल की रहने वाली थी। दोनों अलग-अलग स्पा में फ्रीलांसर के तौर पर काम करती थीं। मुनिरका में एक साथ रहती थीं। मुख्य आरोपी का नाम अर्जुन है। अर्जुन मुनीरका में किराए के कमरे और अन्य सुविधाएं दिलाने का काम करता है। काम के सिलसिले में ही नेपाली युवती (मृतका) से मुलाकात हुई थी। अर्जुन शादीशुदा होते हुए नेपाली युवती के साथ लिव-इन में रहने लगा था। इस बीच नेपाली युवती जो कमाती थी, अर्जुन को दे देती थी। इस तरह अर्जुन को उसने 6 लाख रुपये दे दिए। जब रुपये वापस करने का दबाव बनाया तो अर्जुन उससे शादी को तैयार हो गया। बीते करवा चौथ को कालकाजी मंदिर में उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इस तरह अर्जुन ने पुरे घटनाक्रम को अंजाम दिया था।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story