''CM योगी को बचाने के लिए दिल्ली पुलिस के पास है 1 घंटा''
गुरुवार को तीन बजे दिल्ली पुलिस के पास फोन आया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 18 Aug 2017 1:54 PM GMT
दिल्ली पुलिस को एक धमकी भरी कॉल आई है जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मारने की धमकी मिली है। ये फोन एक अज्ञात शख्स ने किया जिसने कहा कि योगी को बचाने के लिए पुलिस के पास सिर्फ एक घंटे हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें: डोकलाम विवादः जापान ने खुलकर दिया भारत का साथ, चीनी हुए हक्का-बक्का
गुरुवार को तीन बजे दिल्ली पुलिस के पास फोन आया। फोन उठाने पर एक शख्स ने योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि तुम लोगों के पास योगी को बचाने के लिए सिर्फ एक घंटा है और उसके बाद फोन कट गया।
इसे भी पढ़ें: विशाल सिक्का ने इन्फोसिस के सीईओ पद से दिया इस्तीफा
पुलिस विभाग ने तुरंत नंबर ट्रेस किया और पता चला कि ये कॉल वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करके किया गया है। आरोपी का अभी पता नहीं चला पाया है और मामले की जांच चल रही है।
गौरतलब है कि बीते जून माह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली थी। जांच के बाद पता चला था कि वो एक फर्जी कॉल थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story