Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दिल्ली-एनसीआर में हो सकती है बारिश!

शनिवार को सबसे न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली-एनसीआर में हो सकती है बारिश!
X
नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह गर्म रही वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना भी है। साथ ही एनसीआर के कई इलाकों में भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। शुक्रवार को दोपहर बाद भी दिन काफी हद तक ठंडा रहा। मौसमविदों के मुताबिक आने वाले समय में इससे अच्छे संकेत मिलने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान विभाग ने आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है। अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम अधिकारी ने बताया, ‘‘ आज का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। शाम तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना भी है।’’ सुबह साढ़े आठ बजे हवा में 54 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।
कल का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41.1 डिग्री सेल्सियस और 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश के बाद आज सुबह मौसम सुहाना हो गया तथा आसमान में बादल छाये रहे। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाये रहने के बावजूद न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं आयी और यह 30.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
उन्होंने कहा कि इस सप्ताहांत बारिश होने की संभावना है जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने का अनुमान है। शाम में कुछ इलाकों में बारिश तथा गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को
फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story