Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दिल्ली-एनसीआर में फिर छाया घना कोहरा, 28 ट्रेनें हुई लेट

दिल्ली एनसीआर में कोहरे के चलते 28 ट्रेन देरी से चल रही है।

दिल्ली-एनसीआर में फिर छाया घना कोहरा, 28 ट्रेनें हुई लेट
X
नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में सोमवार सुबह से ही से घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ ही सर्द हवाओं ने अचानक से दिल्ली और एनसीआर में ठंड बढ़ा दी है। रविवार को भी दिन में आसमान में धुंध छाई रही। मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही सोमवार को भी धुंध व कोहरा छाए रहने की संभावना है।
बता दें कि 26 जनवरी को सर्दी के सीजन में पहली बारिश हुई थी। जिसके बाद शनिवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ था। राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन रविवार को अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तो वही दूसरी तरफ इस कोहरे के चलते 28 ट्रेन देरी से चल रही है। 10 ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है जबकि एक ट्रेन को कैंसल कर दिया गया है। आने वाले दिनों में धूप व छांव के साथ मिलाजुला दिन रहेगा। दिन में सर्दी बढ़ने के साथ कोहरा कम होगा।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story