Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

कर्मचारियों की हड़ताज जारी, अभी तक नहीं उठा सड़कों पर पड़ा कूड़ा

निगम पार्षद व आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की है।

कर्मचारियों की हड़ताज जारी, अभी तक नहीं उठा सड़कों पर पड़ा कूड़ा
X
नई दिल्ली. पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने एक बार फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी है। ऐसे में आने वाले दिनों में पूर्वी दिल्ली इलाके में सफाई की समस्या पैदा हो सकती है। हड़ताली कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी तनख्वाह रोक ली गई है और तीन महीने से उन्हें सैलरी नहीं मिल रही है। इसके अलावा कई बार किए गए वादे के बावजूद उन्हें न तो एरियल, वर्दी व अन्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
बता दें कि सफाई कर्मचारियों के हड़ताल का चौथा दिन है, डलावघर में 6500 मैट्रिक टन कूड़ा जमा हो चुका है। पूर्वी निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं और मुद्दा वही सैलरी का है। निगम के सफाई कर्मचारी 3 महीने से सैलरी न मिलने से हड़ताल पर हैं। जहां आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी ने एक दूसरे पर आरोप मढ़ना शुरू कर दिया है। पिछली बार हड़ताल काफी लंबी चली थी। सड़क पर फैले कूड़े के साथ-साथ ढलावघर के आसपास रहने वाले लोगों को बदबू से दो-चार होना पड़ा था।
हालांकि, निगम पार्षद व आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की है, लेकिन हड़ताल पर कोई असर होता नहीं दिखाई दे रहा है। समस्या के समाधान को लेकर कुछ ईस्ट दिल्ली ज्वाइंट फ्रंट-फेडरेशन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है। पिछले दो साल में आधा दर्जन से ज्यादा बार निगम के सफाई कर्मचारी वेतन समय पर नहीं मिलने से हड़ताल पर जा चुके हैं। वेतन नहीं मिलने से जहां कर्मचारियों को घर चलाने में दिक्कत हो रही है। वहीं, आम लोगों को भी इससे खासी दिक्कत होती है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें
ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story