बेंगलुरु के बाद शर्मसार हुई दिल्ली, पुलिस पर पथराव
पुलिस ने दो लड़कों की पहचान कर ली है

X
haribhoomi.comCreated On: 6 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. बेंगलुरु के बाद अब दिल्ली में भी मनचलों ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। 31 दिसंबर की रात नए साल के जश्न के दिन मुखर्जी नगर इलाके में कुछ लड़के लड़की से छेड़छाड कर रहे थे। तभी दिल्ली पुलिस के एक जवान ने लड़की को उन मनचलों से बचा लिया, लेकिन उसके बाद वहां लड़कों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
31 दिसंबर की रात मुखर्जी नगर इलाके में एक गली से एक लड़का और लड़की बाइक पर जा रहे थे। तभी वहां चौराहे पर खड़े कुछ मनचलों ने उस लड़की को बाइक से खींचने की कोशिश की। लड़की ने शोर मचा दिया। वहीं पास में खड़े दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल अनिल कौशिक लड़की की गुहार सुनकर उसे बचाने पहुंच गया। और लड़की को उन मनचलों के चंगुल से छुड़ा लिया. इसी दौरान आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने इलाके में लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज चेक की। पुलिस ने दो लड़कों की पहचान कर ली है। ये वही थे जिन्होंने लड़की को बाइक से खींचने की कोशिश की थी। इनके साथ कुछ और लकड़े भी थे। पुलिस अब सभी की तलाश कर रही है।
बेंगलुरु छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ दिनों ने युवती का पीछा कर रहे थे और नए साल का जश्न मनाने के नाम पर आरोपियों ने पीड़िता से छेड़छाड़ की। आरोपियों की पीडि़ता के साथ न तो किसी प्रकार की दोस्ती थी और न ही कोई जान पहचान।
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बेंगलुरू के पुलिस कमिश्नर मामले में जानकारी दी है कि घटना को अंजाम देने में छह युवक शामिल थे जिनमें एक आइटीआई का छात्र है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story