शर्मनाक: पहले नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म और फिर 70 हजार में बेच डाला
छत्तीसगढ़ से दिल्ली पहुंची 15 साल की लड़की को अगवा कर लिया गया।

X
haribhoomi.comCreated On: 4 Feb 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में एक बार फिर नाबलिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लेकिन इस बार नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म ही नहीं बल्कि उसे दलालों ने बेच भी दिया। बता दें कि लड़की छत्तीसगढ़ से गलती से दिल्ली की ट्रेन में बैठ गई थी।
छत्तीसगढ़ से गलत ट्रेन में सवार होकर गलती से दिल्ली पहुंची 15 साल की एक लड़की को अगवा कर लिया गया। उसके साथ बलात्कार किया गया और एक महिला की मदद से एक व्यक्ति के हाथों बेच दिया गया। बाद में इस लड़की को दिल्ली महिला आयोग ने मुक्त कराया। हुमायूं का मकबरा के नजदीक एक इलाके से शुक्रवार को छुड़वाया गया। लड़की की तस्करी करने के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात अरमान से हुई जो पानी की बोतलें बेचता है। उन्होंने बताया कि वह उसे सराय काले खां ले गया और अपनी पत्नी हसीना की मदद से उसके साथ बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि बाद में दंपति ने पप्पू यादव नामक एक व्यक्ति के हाथों उसे 70,000 रुपये में बेच दिया ताकि वह उससे शादी कर सके। पुलिस ने यह भी बताया कि लड़की गलती से दिल्ली की ट्रेन में चढ़ गई थी।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story