फिर लगा मेट्रो की रफ्तार पर ब्रेक, लोगों को ऑफिस पहुंचने में हुई देरी
मेट्रो में 17 फरवरी को भी यात्रियों को ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ा था।

X
नई दिल्ली. कई सुविधाओं के बावजूद दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को काफी समय से मेट्रो की धीमी रफ्तार या तकनीकी खराबी के चलते खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।
इसे भी पढ़ें- 'नमस्ते अंकल' कहकर लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार
फरवरी महीने की बात करें तो आज फिर यानि शनिवार को मयूर विहार से आने वाली ब्लू लाइन मेट्रो तकनीकी खराबी के चलते रुक-रुक कर चल रही हैं।
एक यात्री के मुताबिक, मयूर विहार से आने वाली मेट्रो की बहुत खराब हालत है। लोगों को ऑफिस जाने में देरी हो रही है। मेट्रो लगातार हर स्टेशन पर 5 से 10 मिनट के बीच रुक रही है। बता दें कि इससे पहले साल की शुरुआत जनवरी के महीने में मेट्रो की तकनीकी खराबियों की बाते सामने आई थी।
इससे पहले 7 और 17 फरवरी को यात्रियों को ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद दिल्ली मेट्रो की ओर से इस मामले पर सफाई दी गई थी। डीएमआरसी की तरफ से किए गया ट्वीट में कहा था कि द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा और वैशाली जाने वाली मेट्रो सेवा लाइन नंबर- 3 पर तकनीकी खराबी के चलते मेट्रो रुक-रुक के चल रही है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story