Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

CISF ने दिल्ली मेट्रों में बुर्के पर प्रतिबंध को बताया अफवाह

हजारों की संख्या में बुर्का पहने हुए महिलाएं मेट्रो में बिना किसी परेशानी के सफर करती हैं।

CISF ने दिल्ली मेट्रों में बुर्के पर प्रतिबंध को बताया अफवाह
X
नई दिल्ली. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहे एक मैसेज को खारिज कर दिया। मैसेज में दावा किया जा रहा था कि दिल्ली मेट्रो में बुर्के पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे इस भ्रामक संदेश में लोगों से यह भी पूछा जा रहा था कि क्या वे इस प्रतिबंध का समर्थन करते हैं।

दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा करने वाली सीआइएसएफ यूनिट ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि इस तरह का कोई भी निर्देश ना तो DMRC द्वारा जारी किया गया है और ना ही सुरक्षा एजेंसी ने ही बुर्के पर प्रतिबंध लगाया है। सोशल नेटवर्किंग पर साझा हो रहे इस मैसेज में दावा किया गया है कि, "बुर्का या हिजाब पहनने वाली किसी भी महिला को अब जांच के लिए अनिवार्य रूप से अपनी पहचान बतानी होगी।" CISF अधिकारियों ने प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि, "बुर्का पहनी हुई किसी भी महिला को अपनी पहचान बताने के लिए परेशान नहीं किया जाएगा, बस उन महिलाओं को अपना चेहरा दिखाना होगा।"
CISF अधिकारियों ने कहा कि एक महिला ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर इस संबंध में एक तस्वीर डालकर गलत संदेश साझा किया है। दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में तैनात CISF द्वारा जारी बयान में कहा गया है, 'ना तो CISF और ना ही दिल्ली मेट्रो ने ही इस तरह का कोई निर्देश जारी किया है। पर्दा करने वाली या फिर बुर्का पहनने वाली महिलाओं को मेट्रो के अंदर आने-जाने की अनुमति है, लेकिन सुरक्षा जांच की जगह पर उनकी जांच होती है और CISF की महिला अधिकारी द्वारा उनकी पहचान की पुष्टि की जाती है।
फेसबुक पर ऐसे भ्रामक मैसेज शेयर किए जा रहे हैं, जो गलत हैं। "हम सभी से अपील करते हैं कि इस तरह की भ्रामक पोस्ट और मैसेज पर ध्यान न दें। हजारों की संख्या में बुर्का पहने हुए महिलाएं मेट्रो में बिना किसी परेशानी के सफर करती हैं।"
वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि, "बीते दिनों मार्च में एक पुरुष बुर्का पहनकर कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के अंदर घुस गया था। इसके बाद महिला सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे महिला यात्रियों की भी जांच करें। इसी साल अप्रैल में 2 लोगों ने राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के एक कर्मचारी के पास से 12 लाख रुपये लूट लिए थे। दोनों अपराधियों ने मेट्रो स्टेशन में दाखिल होते हुए और निकलते समय चेहरे पर नकाब पहना हुआ था।"
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर
और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story