प्रेमी ने काट डाली प्रेमिका की गर्दन, नहीं कर रही थी ब्रेकअप
लड़की शादी की जिद पर अड़ी हुई थी।

X
haribhoomi.comCreated On: 24 Sep 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में बुराड़ी हत्याकांड के बाद एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर में घुसकर उस पर चाकू से हमला बोल दिया। पीड़ित लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, घटना मंगोलपुरी इलाके की है। सुल्तानपुर मजरा में रहने वाला 24 वर्षीय आरोपी राहुल अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर गया था। लड़की के परिजन बाहर गए हुए थे। राहुल वहां पहुंचा तो लड़की ने उससे शादी की बात शुरू की, जिस पर उसने मना कर दिया। आरोपी राहुल रिश्ता खत्म करना चाहता था, लेकिन लड़की शादी की जिद पर अड़ी हुई थी। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और मारपीट की नौबत आ गई। गुस्से में आकर राहुल ने लड़की की गर्दन काट दी और मौके से फरार हो गया।
बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की की गर्दन की हुई सर्जरी लड़की ने परिजनों को इसकी सूचना दी जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उसकी गर्दन की सर्जरी की गई, फिलहाल अब वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को मंगोलपुरी के यू ब्लॉक स्थित मछली बाजार से गिरफ्तार कर लिया है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story