जेएनयू कन्हैया कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई ना करे: हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने कन्हैया समेत 21 छात्रों को भी दी राहत

X
नई दिल्ली. दिल्ली की जवाहर लाल यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को फिलहाल हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। कथित देशविरोधी नारेबाजी के आरोप में कन्हैया समेत कई छात्रों के खिलाफ मामला चल रहा है।
इकॉनोमिक टाइम्स के मुताबिक, दिल्ली हाईकोर्ट ने जेएनयू प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए। इसमें जुर्माना भी शामिल है। इसी साल 9 फरवरी को जेएनयू कैंपस में कथित रूप से देशविरोधी नारेबाजी का मामला सामने आया था।
जेएनयू के स्टूडेंट यूनियन कन्हैया कुमार ने मंगलवार को हाई कोर्ट से कहा कि 9 फरवरी की विवादास्पद घटना के सिलसिले में उनके ऊपर जेएनयू अपीलीय प्राधिकार का लगाया जुर्माना पुरी तरह गलत है। यूनिवर्सिटी को अपने स्टूडेंट्स के साथ इस तरह नहीं लड़ना चाहिए। कन्हैया ने 22 अगस्त को जारी यूनिवर्सिटी की अपीली अथॉरिटी के ऑर्डर के खिलाफ अपनी अपील की सुनवाई के दौरान यह बात कही थी।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story