Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दिल्ली HC ने केजरीवाल से पूछा- जेटली को ''क्रुक'' कहा था या नहीं?

जेठमलानी ने कहा था कि उन्होंने केजरीवाल के कहने पर जेटली को अपशब्द कहे थे।

दिल्ली HC ने केजरीवाल से पूछा- जेटली को क्रुक कहा था या नहीं?
X

वित्त मंत्री अरुण जेटली के मानहानि मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से जवाब मांगा है।

अरविन्द केजरीवाल पर भाजपा नेता अरुण जेटली के लिए अपमानजनक शब्दों का उपयोग करने का आरोप है।

कोर्ट ने इस मामले में केजरीवाल से पूछा कि उन्होंने जेटली को कोर्ट में क्रुक कहा था या नहीं?

इसे भी पढ़ें- यूपी के अस्पताल में बच्चों की मौत के बाद दिल्ली में हड़कंप, केजरीवाल ने मांगी रिपोर्ट

जेटली ने केजरीवाल पर कोर्ट में सुनवाई के दौरान अपशब्दों का उपयोग करने का आरोप लगाया था। जेटली ने कहा था कि केजरीवाल ने इस मामले में कोर्ट में झूठा हलफनामा दायर किया था।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले केजरीवाल के वकील राम जेठमलानी ने कहा था कि उन्होंने केजरीवाल के कहने पर जेटली के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग किया था।

बाद में केजरीवाल ने कोर्ट में कहा था कि उन्होंने राम जेठमलानी को जेटली के लिए 'क्रुक' शब्द का उपयोग करने के लिए नहीं कहा था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story