मीडिया पर सख्त हुई दिल्ली सरकार, 500 करोड़ तक की मानहानि का दावा करने की तैयारी
आम आदमी पार्टी की सरकार एक बार फिर से मीडिया पर सख्त हो गई है।

X
नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी की सरकार एक बार फिर से मीडिया पर सख्त हो गई है। इस बार सरकार के खिलाफ खबर दिखाने वाले चैनल व समाचार पत्रों पर मानहानि का दावा करने की बात की जा रही है।
इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि कुछ न्यूज चैनल व समाचार पत्र खराबों की पुष्टी किए बिना सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में सरकार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। अधिकारियों का दावा है कि पिछले दिनों सामने आए कथित प्याज घोटाले, चीनी घोटाला, विज्ञापन घोटाला को मीडिया ने अकारण ही बढ़ा कर दिखाया जबकि इसमें कोई तथ्य नहीं था।
बता दें कि दिल्ली में बहुमत की सरकार बनाने के बाद से आम आदमी पार्टी की सरकार विवादों में रही है। सरकार बनते ही दिल्ली सचिवालय में मीडिया इंट्री पर बैन लगा दिया गया। इसके बाद पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर, विज्ञापन फंड को बढ़ाना, विज्ञापन का ठेका देने में कथित गड़बडी, कथित प्याज घोटाला, चीनी घोटाला को लेकर आप सरकार विवादों में रही है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story