महिला के साथ चार लोगों ने किया दुष्कर्म
दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर हुई सामूहिक बलात्कार की वारदात।

महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले इन दिनों तेजी से सामने आने आ रहें हैं, हाल ही में 27 साल की एक महिला को चार लोगों ने पार्टी में बुलाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
ये मामला दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर का है। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब महिला के पड़ोसी ने उसे क्षेत्र के ओम विहार की एक सड़क पर बैठे देखा।
जिसकी सूचना पड़ोसी ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर रेप के चोरो आरोपियों को सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर किया।
ये भी पढ़े- सूनसान इलाके में प्रेमी से मिलने गई प्रेमिका, हुई रेप का शिकार
सुत्रों से पता चला है कि महिला हाल में तीनों आरोपियों के संपर्क में आई थी और तीनों ने उसे कल एक पार्टी में बुलाया था। महिला उनके कहने के मुताबिक पार्टी में पहुंच गई।
जिसके बाद चार लोगों ने महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया, वहीं पुलिस का कहना है कि पार्टी में चौथे व्यक्ति के पहुंचने पर चारों ने उससे बारी-बारी से कथित रूप से बलात्कार किया।
पुलिस ने बताया कि महिला के साथ रेप करने वाले चोरो मजदूरी करते हैं। इस बारदात को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App