दिल्ली: शाहदरा मानसरोवर पार्क में मिले 5 शव, मचा हड़कंप
दिल्ली के शाहदरा मानसरोवर पार्क से आज सुबह पांच लोगों की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

दिल्ली के शाहदरा मानसरोवर पार्क से आज सुबह पांच लोगों की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली में कलयुगी बहू ने की विकलांग सास की हत्या
#Visuals Delhi: 5 people, including 4 women, found dead in Shahdara's Mansarovar Park. Police at the spot. pic.twitter.com/T269mafB4Z
— ANI (@ANI) October 7, 2017
पुलिस ने बताया कि शाहदरा मानसरोवर पार्क से आज सुबह 5 शवों को बरामद किया गया है, जिसमें चार महिलाओं और एक पुरूष के शव हैं। शवों की पहचान नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इसे भी पढ़ें- पुजारी ने पत्नी के प्रेमी की चाकू से गोदकर की हत्या
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरा मामला साफ हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App