Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष की बढ़ी मुश्किलें, रेप केस में FIR दर्ज

फरीदाबाद निवासी हरियाणा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष की मश्किले बढ़ गई हैं। उनपर तेलंगाना की 32 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

हरियाणा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष की बढ़ी मुश्किलें, रेप केस में FIR दर्ज
X

फरीदाबाद निवासी हरियाणा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी की मश्किले बढ़ती नजर आ रही है। सुभाष चौधरी पर तेलंगाना की 32 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामला दिल्ली के तुगलकरोड थाने में दर्ज हुआ है। महिला ने रेप के अलावा भी सुभाष पर कई बड़े आरोप लगाए हैं।

इस मामले को लेकर जब मीडिया सुभाष के घर फरीदाबाद के सेक्टर-14 में पहुंची तो देखा सुभाष वहां नहीं है। घरवालों से पूछने से पता चला कि वह कई दिनों से घर पर नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें- मंत्री ने बेटी की सहेली से 8 साल तक किया रेप, ऐसे हुआ खुलासा

क्या है मामला

पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि युवती दिल्ली की कोठी नंबर 76 में लोधी स्टेट में नौकरी करती थी, जहां पर सुभाष मैनेजर था।15 सितंबर को जब ऑफिस में कोई महिला कर्मचारी नहीं थी तो सुभाष ने उसे दवा लगाने के बहाने कमरे में बुलाया और उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया।

साथ ही दुष्कर्म की बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि सुभाष ने उसके साथ 4 बार बलात्कार किया।

इसे भी पढ़ें- शर्मनाक! जीजा ने दोस्तों संग मिल साली से किया गैंगरेप

धोखे से हड़पी जमीन

युवती ने पुलिस को बताया कि 2011 में उसकी गांव में एक जमीन थी, जो उसके मां के नाम पर थी लेकिन सुभाष ने उसे भी धोखे से मां का अंगूठा लगाकर हड़प लिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story