Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शराब के नशे में दोस्त को मारी गोली, केस दर्ज

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शराब के नशे में दोस्त को मारी गोली, केस दर्ज
X
नई दिल्ली. प्रसाद नगर इलाके में बुधवार देर रात शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने दोस्त को गोली मार दी। गोली युवक के सिर में लगी है। उसे घायल हालत में लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत बिगड़ने के बाद उसे आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रसाद नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पारस (30) परिवार के साथ बापा नगर इलाके में रहता है। उसके पिता कपड़ा सिलाई का काम करते हैं। पारस अपने पिता के काम में हाथ बंटाता है। पारस पर झपटमारी व जेबतराशी के कई केस दर्ज हैं।
बुधवार रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पारस को किसी ने गोली मार दी है। शुरूआती जांच में पता चला कि पारस अपने दोस्त बबलू (34) के साथ शराब का सेवन कर रहा था। पुलिस ने बबलू के घर पर दबिश दी। लेकिन वह घर से फरार था। पुलिस को आशंका है कि शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी के बाद पारस को गोली मारी गई है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story