Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

विकिपीडिया पेज पर दिल्ली सीएम केजरीवाल बने ''मूर्खमंत्री''

अरविंद केजरीवाल के बारे में विकिपीडिया पेज पर दी गई जानकारी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

विकिपीडिया पेज पर दिल्ली सीएम केजरीवाल बने मूर्खमंत्री
X

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उनके विकिपीडिया अकाउंट के साथ पर छेड़छाड़ की गई है। अभी इस बात की पुष्टी तो नहीं हुई है कि ये छेड़छाड़ कब और किसने की है।

लेकिन छेड़खानी पकड़ में आने के बाद तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। शायद आपको यकीन न हों लेकिन चाहें तो आप भी गूगल करके देख सकते हैं।

Image result for kejriwal wikipedia page moorakh mantri

क्योंकि ख़बर लिखे जाने तक केजरीवाल का विकिपीडिया पेज उन्हें दिल्ली का मुर्खमंत्री ही बता रहा है। आपको यकीन दिलाने के लिए हम विकिपीडिया का स्क्रीनशॉट दे रहे हैं।

बता दें कि ऐसा माना जा रहा है कि केजरीवाल के विकिपीडिया पेज से छेड़छाड़ हुई है। किसी ने जानबूझकर पेज और उस पर दी गई जानकारी से छेड़छाड़ की है। आपको बता दें कि विकिपीडिया पेज कोई भी कहीं से भी एडिट कर सकता है। एडिट करते ही अपडेटेड जानकारी वेबपेज पर आ जाती है।

इसके अलावा उन्हे पार्टी टाइम राजनीतिज्ञ और सिनेमा आलोचक भी कहा गया है। वीकिपिडिया में उनके पेज पर लोकपाल को जोकपाल लिखा गया है। पूरे पेज में कई सारी शरारतें पकड़ में आई हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story