अरविंद केजरीवाल की चहेती ब्लू वैगन आर चोरी, बीच दिल्ली भटकते रहे केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की नीली वैगन आर कार गुरूवार को राजधानी के सबसे सुरक्षित और पॉश इलाके से चोरी होने पर हड़कंप मच गया।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की नीली वैगन आर कार गुरूवार को राजधानी के सबसे सुरक्षित और पॉश इलाके से चोरी होने पर हड़कंप मच गया।
Delhi: Chief Minister Arvind Kejriwal's Blue Wagon R stolen near Secretariat; FIR registered (File pics) pic.twitter.com/SBUD4Gx6g7
— ANI (@ANI) October 12, 2017
चोरी हुई इस नीली वैगन आर कार से केजरीवाल का खास रिश्ता है। केजरीवाल राजनीति में आने से पहले से ही इस कार का यूज कर रहे हैं। दिल्ली के आईपी थाने में कार चोरी का केस दर्ज कराया गया है। पुलिस सीएम की कार की तलाश में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें- गुजरात विधानसभा चुनाव 2017: पीएम मोदी के मास्टर स्ट्रोक पर भारी पड़ेंगे ये चार कारण, हार सकती है चुनाव!
बता दें कि दिल्ली सचिवालय का इलाका सबसे सुरक्षित इलाकों में आता है, इसके बावजूद यहां से सीएम की कार चोरी होना कहीं न कहीं दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।
घटना की जानकारी सीएम केजरीवाल के लिए चौंकाने वाली थी। उन्होंने फटाफट पुलिसिया कार्रवाई की ओर कूच किया। दिल्ली के सीएम बनने का प्रमुख सफर उन्होंने इसी कार में किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App