मेयर संग दिलेर मेंहदी ने चलाया वृक्षारोपण अभियान
दिल्ली में प्रदूषण स्तर को कम करने के प्रयास में निगमों ने एक और पहल की है।
X
नई दिल्ली. दिल्ली में प्रदूषण स्तर को कम करने के प्रयास में निगमों ने एक और पहल की है। उत्तरी व पूर्वी निगमों के महापौर और पंजाबी गायक दिलेर मेंहदी ने करोल बाग में वृक्षारोपण अभियान चलाया।
दिवाली के बाद 12 से 14 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान का आयोजन उत्तरी व पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा रेड एफएम व दिलेर ग्रीन फाउंडेशन के तत्वाधान में किया जा रहा है। इस विशेष अभियान के लिए रेड एफएम रेडियों ने अपना नाम भी बदलकर ग्रीन एफएम किया है। इस अवसर पर गायक दिलेर मंहदी पूर्वी दिल्ली के महापौर हर्षदीप मल्होत्रा, रेडियोजॉकी आशीष व रॉकी तथा उत्तरी निगम के मेयर श्री गुप्ता मौजूद थे।
इस अवसर पर बोलते हुए दिलेर मेंहदी ने कहा कि ग्रीन फाउंडेशन अब तक आठ लाख से अधिक पौधे लगा चुका है। उन्होंने कहा कि अधिक घनी जनसंख्या वाले क्षेत्र जैसे करोल बाग आदि में हरियाली का होना बेहद आवश्यक है, इसलिए यहां तीन दिन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में हजारों पौधे लगाए जाएंगे। महापौर हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि शहर की हरियाली उसकी विशेषताओं का ही एक अंग होता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story