हाईवे पर हैवानियत, चार महिलाओं को बनाया गया हवस का शिकार
कार में सवार महिलाओं के साथ बदमाशों ने बलात्कार की भी कोशिश की।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 25 May 2017 10:44 AM GMT Last Updated On: 25 May 2017 10:44 AM GMT
दिल्ली के समीप ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर कार सवार परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटपाट की है। कार में चार पुरुष और 4 महिलाओं समेत दो बच्चे सवार थे।
लूटपाट का विरोध करने पर कार के ड्राइवर की हत्या कर दी गई। कार में सवार महिलाओं के साथ बदमाशों ने बलात्कार की भी कोशिश की। सूचना प्राप्त करने पर मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
Greater Noida: Criminals loot a family, kill one person and allegedly rape women, in Gautam Budh Nagar district's Jewar
— ANI UP (@ANINewsUP) May 25, 2017
रास्ते में बदमाशों ने कार का पीछा किया और कार के टायर पर गोली मारकर कार को रोक दिया। इसके बाद लोगों को कार से बाहर निकालकर लूटपाट शुरू कर दी और महिलाओं के साथ रेप की भी कोशिश की।
We were 4 men&4 women going from Jewar to Bulandshahr, 5 people looted, tied&hit us,then they took women to another spot & raped them:Victim pic.twitter.com/jk8J4T9rD4
— ANI UP (@ANINewsUP) May 25, 2017
पुलिस के मुताबिक वारदात के दौरान एक शख्स ने मौका पाकर पुलिस को 100 नंबर और घर पर कॉल कर दिया। इस गुस्साए बदमाशों ने एक शख्स को गोली मार दी। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ितों के बयान दर्ज किए गए हैं। ड्राइवर के शव को उसके परिवार को सौंपा गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story