निर्भया केसः दोषी विनय ने की फांसी लगाने की कोशिश
एक बार फिर तिहाड़ जेल की अंदरूनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 25 Aug 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. देश का सबसे दर्दनाक और दिल को दहला देने वाला दिल्ली के निर्भया गैंगरेप केस के दोषी विनय शर्मा ने बुधवार रात को खुदकुशी की कोशिश की। जिसके बाद उसे दीनदयाल अस्तपताल में भर्ती कराया गया। विनय की हालत गंभीर बताई जा रही है। आत्महत्या की कोशिश करने से पहले उसने कुछ दवाइयां खाई और फिर फांसी लगाने का प्रयास किया।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, 2013 में निर्भया गैंगरेप का मुख्य आरोपी राम सिंह तिहाड़ जेल में खुदकुशी कर चुका है। निर्भया के गैंगरेप में फांसी की सजा पाए विनय शर्मा को तिहाड़ के जेल नंबर आठ में रखा गया है। जेल सूत्रों के मुताबिक बुधवार देर रात विनय ने कुछ दवाइयां निगल ली। इसके बाद उसने गमछे का फंदा बनाकर खुदकुशी की कोशिश की। जेलकर्मियों ने इस दौरान उसे देख लिया। उसे तुरंत दिल्ली के दीनदयाल हॉस्पिटल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस घटना के बाद से एक बार फिर तिहाड़ जेल की अंदरूनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। तिहाड़ के भीतर विनय के पास आखिर दवाइयां कैसे पहुंच गईं, यह भी हैरान करने वाला है। विनय पर पिछले साल अगस्त में जेल के भीतर हमला हुआ था और उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था।
निर्भया केस के पांच दोषियों में से एक जिम ट्रेनर रहे विनय शर्मा को निर्भया केस में अपहरण, बलात्कार और हत्या का दोषी करार देते हुए कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी, जिसके बाद से वह तिहाड़ जेल में बंद है।
16 दिसम्बर 2012 को विनय शर्मा, राम सिंह, मुकेश सिंह, अक्षय और पवन ने दिल्ली में एक युवती का चलती बस में बलात्कार किया और बेरहमी से उसकी हत्या करके सड़क पर फेंक दिया था।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story