चुनावः कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सूची
दिल्ली कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 2 April 2017 12:13 AM GMT
272 सीटों पर होने वाले दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 140 प्रत्याशियों को जगह दी गई है।
Following is the 1st List of 140 Congress Candidates for Municipal Elections in Delhi. Rest would be declared tomorrow. All the Best! pic.twitter.com/IsWDNYMmp4
— Ajay Maken (@ajaymaken) April 1, 2017
एमसीडी चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी इस बार पूरा जोड़ लगा रही है। पार्टी ने चुनावी प्रचार में सभी बड़े नेताओं को उतार रखी है। बता दें कि कूड़ा-कचरा के प्रबंधन का प्लान पूर्व पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश पेश करेंगे।
वहीं नगर निगम के स्कूलों और अस्पतालों को सुधारने का खाका शशि थरूर और सलमान खुर्शीद तैयार करेंगे। साथ ही दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनाव में कांग्रेस की तरफ से पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी प्रचार करेंगे।
गौरतलब है कि वर्तमान में दिल्ली की उत्तर, दक्षिण और पूर्व तीनों एमसीडी पर अभी बीजेपी का कब्जा है, लेकिन अप्रैल-मई में होने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस उसे कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story