दिल्ली: इमारत ढहने से एक की मौत, दो घायल
इमारत ढहने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

X
haribhoomi.comCreated On: 28 April 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. दिल्ली के लाहौरी गेट के पास इमारत ढहने से एक शख्स की मौत हो गई। लाहौरी गेट इलाके के चर्च मिशन पुलिस थाने के पास की इमारत गुरुवार को अचानक ढह गई। इसमें फंसे लोगों में एक शख्स की मौत हो गई वहीं दो लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ये भी पढ़ें : जेएनयू को सेक्स रैकेट चलाने वाले चला रहे हैं, शिक्षकों ने तैयार की 200 पन्नों की रिपोर्ट
फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। इमारत ढहने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन माना जा रहा है कि काफी पुरानी बिल्डिंग थी। उसमें कंस्ट्रक्शन का काम कुछ चल रहा था, जिस दौरान हादसा हुआ। आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि अचानक ही खड़ी बिल्डिंग गिर पड़ी, जिसके बाद चारों तरफ शोर मच गया।
फिलहाल दमकल विभाग की गाड़िया मौजूद हैं। हालात पर नियंत्रण है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक शख्स की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारियां-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story