Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

डॉलर के बदले दी रद्दी, 1 लाख रु. लेकर हो गए फरार

रजत ने जब बैग खोलकर देखा तो उसमें अखबार के बंडल रखे हुए थे।

डॉलर के बदले दी रद्दी, 1 लाख रु. लेकर हो गए फरार
X
नई दिल्ली. दिल्ली में लूटपात और धोखाधड़ी के ऐसे कई मामले आए दिन सुनने में आ रहे हैं। दिल्ली के भजनपुरा इलाके से एक लाख रुपय ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि इस धोखधड़ी के शिकार हुए शख्स का नाम रजत वासवानी है। और एफआइआर दर्ज कर ली गई है।
रजत वासवानी ने पुलिस को बताया वो अक्सर कालका मंदिर जाते हैं। अपने परिवार के साथ मालवीय नगर में रहते हैं। कालका मंदिर में उन्हें दो लड़के मिले। दोनों ने रजत को 20 डॉलर दिखाते हुए कीमत पूछने लगे।
रजत ने 20 डॉलर की कीमत 500-700 रुपए बताई। लड़कों ने कहा उनके पास 1900 डॉलर हैं। रजत को उस्मानपुर के पांचवें पुश्ते पर बुलाया। बैग में भरे डॉलर देने के बदले में चार लाख रुपए की मांग की। जब रजत ने डॉलर लेने से मना कर दिया तो वो कहने लगे उन्हें अपने गांव जाना है।
नवभारत टाइम्स के अनुसार, जिसके लिए पैसों की जरूरत है। रजत ने एक लाख रुपए देकर डॉलर ले लिए है। बाद में दोनों लड़के फरार हो गए। रजत ने जब बैग खोलकर देखा तो उसमें अखबार के बंडल रखे हुए थे। रजत ने पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story