MCD चुनाव: बीजेपी ने जारी किया मेनिफेस्टो
एमसीडी चुनाव से पहले बीजेपी ने दिल्ली वालों से कई वादे किए हैं जैसे 10 रुपए में थाली मिलेगी, कोई नया टैक्स नहीं लगेगा।

दिल्ली में नगर निगम चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में हर पार्टी दिल्ली के लोगों से कई वादे कर रही है। ऐसे में बीजेपी ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। रविवार को बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया है।
BJP releases manifesto for upcoming municipal polls in Delhi pic.twitter.com/zhsvAzEWdC
— ANI (@ANI_news) April 16, 2017
बीजेपी ने घोषणा पत्र में कहा है कि बार दिल्ली में दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के तहत लोगों को 10 रुपये में खाना दिया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली में कोई नया टैक्स नहीं बढ़ाया जाएगा। बता दें कि घोषणापत्र में कहा गया है कि धर्मिक और सामाजिक स्थानों से भी संपत्तिकर के तौर पर 1 रुपये लिया जाएगा।
बीजेपी के घोषणा पत्र की अहम बातें -
1. हर वार्ड में दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना लागू की जाएगी, जिसमें 10 रुपये में भोजन की थाली मिलेगी।
2. एमसीडी की कार्यप्रणाली को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।
3. दिल्ली वालों पर कोई नया टैक्स नहीं थोप जाएगा।
4. तो वहीं धार्मिक और सामाजिक स्थल से प्रोपर्टी टैक्स के रूप में 1 रुपये लिया जाएगा।
5. स्टार्टअप इंडिया में महिलाओं का भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रयास किया जाएगा।
6. लघु उद्योग को फैक्ट्री लाइसेंस से मुक्त किया जाएगा।
7. दिल्ली के लोगों को यूनिक प्रॉपर्टी कार्ड मुहैया कराए जाएंगे।
8. दिल्ली को ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए शहर में फ्लाईओवर से जोड़ा जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App